'हेलो गैंग': लड़कियों की मीठी आवाज में फंसाते है लोगों को, 6 राज्यों की पुलिस कर रही तलाश

By: Pinki Mon, 14 Dec 2020 1:37:57

'हेलो गैंग': लड़कियों की मीठी आवाज में फंसाते है लोगों को, 6 राज्यों की पुलिस कर रही तलाश

6 राज्यों की पुलिस के लिए एक ऐसा गैंग मुसीबत बन गया जो अपनी मीठी-मीठी आवाज से 5 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। इस गैंग का नाम हेलो गैंग (Hello Gag) है। ये गैंग भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने और युवतियों से दोस्ती कराने का झांसा देता है और पैसे ठग लेता है। आगरा पुलिस को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हेलो गैंग की शिकायत मिली है। इन सभी राज्यों की पुलिस आगरा पुलिस के संपर्क में है लेकिन अभी कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

इन सभी राज्यों में सबसे ज्यादा शिकायतें महाराष्ट्र और गुजरात से आई हैं। हेलो गैंग के शातिरों को पकड़ने के लिए इन राज्यों की पुलिस खुद भी दबिश दे रही है और आगरा पुलिस से सहयोग मांग रही है। इस गिरोह के अपराधियों ने पिछले तीन साल में ही 5000 लोगों को ठगा है।

पुलिस जांच में पता चला है कि हेलो गैंग के सदस्य युवतियों से दोस्ती कराने के नाम पर ठगी करते हैं। युवतियों से दोस्ती कराने के लिए एक क्लब की मेंबरशिप लेने के लिए कहा जाता है। इस गैंग के सदस्य एप के जरिए लड़कियों की आवाज में बात करते हैं और लोगों को अपनी मीठी आवाज में फंसा लेते हैं।

ऐसे पड़ा गैंग का नाम हेलो गैंग

पंजाब से पिछले महीन इस गिरोह के 3 साथियों को पकड़ा गया था। पुलिस जांच में उन्होंने बताया कि ​बीहड़ गांव के कुछ लड़के पांच साल पहले गुरुग्राम और दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करते थे। इसके बाद वहां से काम सीखकर वो सभी वापस गांव आए और उन्होंने हेलो गैंग चलाना शुरू कर दिया। ये सभी फोन पर लोगों से ठगी करते हैं इसलिए इस गैंग का नाम हेलो गैंग पड़ गया।

ये भी पढ़े :

# शोध: कोरोना महामारी में स्मार्टफोन का बढ़ा इस्तेमाल, अब रोज इतने घंटे बिता रहे हैं भारतीय

# 87 साल बाद फिर टाटा ग्रुप के हाथों में हो सकती है एअर इंडिया की बागडोर!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com